इंदौर की भाजपा पार्षद निशा देवलिया का चुनाव अब शून्य नहीं, हाईकोर्ट ने पलटा जिला कोर्ट का फैसला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के वार्ड 44 की पार्षद पद को लेकर चल रहे विवाद पर इंदौर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें निशा देवलिया का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजेता घोषित करने के फैसले को भी पूरी तरह खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले इंदौर नगर निगम के वार्ड 44 से निशा देवलिया ने कांग्रेस उम्मीदवार नंदनी मिश्रा को चुनाव हराया था। मिश्रा ने जिला कोर्ट में चुनाव के दौरान संपत्ति के ब्यौरे को लेकर याचिका दायर कर निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की थी। यह कहा गया कि देवलिया ने चुनाव के नामांकन पत्र के साथ हलफनामे में अपनी आवासीय संपत्ति का जिक्र किया है, जबकि संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। इसके अलावा एक मकान का क्षेत्रफल भी कम बताया गया था। हाईकोर्ट ने माना कि जिन तथ्यों को आधार बनाकर देवलिया का निर्वाचन शून्य घोषित किया गया। वे ठीक नहीं हैं। निशा पहले भी वार्ड 44 से पार्षद रह चुकी है। वे दूसरी बार चुनाव जीती थी, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद फिर उनकी पार्षदी बरकरार रहेगी।

संपत्ति की जानकारी को लेकर दायर थी याचिका

मामला छोटी खजरानी क्षेत्र स्थित निशा देवलिया के करीब 1600 वर्गफीट के भवन से जुड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप था कि यह मकान व्यावसायिक (कमर्शियल) उपयोग का है, लेकिन चुनावी शपथ–पत्र में इसे आवासीय दर्शाया गया। वहीं रजिस्ट्री में 1142 वर्गफीट के चद्दर वाले मकान का उल्लेख था, जबकि नगर निगम को 200 वर्गफीट आवासीय मकान का ही टैक्स चुकाया जा रहा था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव को अवैध बताते हुए कोर्ट की शरण ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम, क्या टूटेगा धुरंधर का रिकॉर्ड?

रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट वन ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती पेश कर रही है।

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, कल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का हिस्सा है।

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत हो गई। राजेन्द्र यादव मवेशी खोजने जंगल गए थे। वन विभाग जांच कर रहा है।

इंदौर सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव गिरा, धनतेरस पर भारी खरीदारी

इंदौर सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव गिरने के बावजूद धनतेरस पर खरीदारी में बढ़ोतरी हुई। त्योहारी सीजन में बाजार की ताजा स्थिति देखें।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इंदौर में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी करेंगे धमाल, फ्री एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इंदौर में 14 नवंबर से शुरू हो रही है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। फ्री एंट्री की सुविधा भी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इंदौर में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी करेंगे धमाल, फ्री एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इंदौर में 14 नवंबर से शुरू हो रही है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। फ्री एंट्री की सुविधा भी है।

अवधेश गोस्वामी बने DGP के PSO, MP पुलिस में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए। अवधेश गोस्वामी को DGP के PSO के रूप में नियुक्त किया गया है।