कोलकाता लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म मामला: TMC नेताओं के विवादित बयानों से बढ़ा सियासी बवाल

Date:

कोलकाता लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म मामला: TMC नेताओं के विवादित बयानों से बढ़ा सियासी बवाल

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने जहां पूरे राज्य को झकझोर दिया है, वहीं इस पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के विवादित और संवेदनहीन बयानों ने राजनीतिक तनाव को और भड़का दिया है। विपक्षी भाजपा इस मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी को घेरने में जुटी है, जबकि TMC नेताओं के बयान पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

कुछ धोखेबाज पार्टी में घुसकर गंदा काम कर रहे', TMC विधायक मदन मित्रा का  बड़ा बयान - TMC MLA Madan Mitra big statement Some cheaters doing dirty  work entering party ntc - AajTak

मदन मित्रा का विवादित बयान:
TMC विधायक मदन मित्रा ने इस गंभीर मामले में संवेदनहीन टिप्पणी करते हुए कहा कि छात्रा को घटनास्थल पर जाना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने आरोपियों के बजाय पीड़िता पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “यदि वह घटनास्थल पर नहीं जाती तो यह घटना नहीं होती। अगर उसने किसी को बताया होता या अपने साथ कुछ दोस्तों को ले जाती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।”

मदन मित्रा के इस बयान पर तीखी आलोचना हो रही है। भाजपा ने इसे महिला विरोधी बताते हुए TMC पर जमकर हमला बोला है। आलोचना के बाद मित्रा ने सफाई दी कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है और उनका आशय कुछ और था।

Kalyan Banerjee confirms WhatsApp chats on 'versatile international lady',  says will quit TMC if asked

कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर भी विवाद:
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने भी मामले में विवादित बयान देते हुए कहा, “अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म करता है तो क्या किया जा सकता है? क्या स्कूलों में पुलिस तैनात होगी? यह छात्रों द्वारा ही किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि जब तक पुरुषों की मानसिकता नहीं बदलती, इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी अपराध किया है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन मुख्य आरोपी के TMC से संबंधों पर टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया।

इन बयानों के बाद पूरे राज्य में आक्रोश है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि TMC नेताओं की ऐसी टिप्पणियां न केवल पीड़िता के साथ अन्याय हैं, बल्कि अपराधियों को भी परोक्ष रूप से बचाने का प्रयास हैं। अब यह मामला कानून से ज़्यादा सियासत का विषय बन गया है, जहां पीड़िता की न्याय की मांग के बीच बयानबाज़ी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज़ हो गए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट

तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जेजेडी ने उन्हें बांकीपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। वीणा ने जैसे ही नामांकन दाखिल किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।