0:00
0:00 left
केजरीवाल की गिरफ्तारी; अमेरिका को भारतीय विदेश मंत्रालय का जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बयान को अवांछित क़रार देते हुए भारत ने बयान के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है.भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत ने अमेरिकी दूतावास के एक सीनियर अधिकारी के सामने इसे लेकर कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया था. हाल में दिया गया बयान अवांछित था. भारत में, कानूनी प्रक्रिया क़ानून के शासन से चलता है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस पार्टी के अपने खाते फ्रीज किए जाने के आरोपों पर अमेरिका की प्रतिक्रिया का भी जवाब दिया.उन्होंने भारत के विशाल और आज़ाद लोकतांत्रिक संस्थाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी चुनावी और क़ानूनी प्रक्रियाओं पर दूसरे देशों के आरोप पूरी तरह अस्वीकार हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- अब मोदी सरकार का अंत तय
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर




