👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
0:00 left
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि 16 घायल हैं। सभी घायलों को कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर रेक्स्यू टीमें मौजूद हैं। इसमें स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।



