0:00
0:00 left
मुझे पता था कि ऐसा होगा, इंजीनियर राशिद को जमानत पर बोले उमर अब्दुल्ला
बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है. इसको लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि मुझे पता था कि ऐसा होगा.
उमर अब्दुल्ला ने कहा, मुझे अफसोस बारामूला के लोगों के लिए है. इंजीनियर राशिद को जमानत बारामूला के लोगों की ख़िदमत के लिए नहीं मिली है. संसद में उपस्थित रहने और सांसद के तौर पर काम करने के लिए नहीं मिली.
उन्होंने कहा, इंजीनियर राशिद को जमानत सिर्फ वोट के लिए मिली है. इसके बाद उन्हें फिर से तिहाड़ भेज दिया जाएगा. इसके बाद उत्तर कश्मीर के लोग दोबारा फिर से प्रतिनिधि के बिना होंगे.
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि महबूबा मुफ्ती ने तो खुलकर कहा है कि इंजीनियर राशिद बीजेपी के कहने पर काम कर रहे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार



