👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- भारत में 49.5 करोड़ लोग पौष्टिक खाना खरीदने में असमर्थ! UN की रिपोर्ट ने खोली पोषण की बड़ी चुनौती, 8 साल में 32 करोड़ लोगों की स्थिति सुधरी
- India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका
- Make in India पर बड़ा फोकस: चीन समेत विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
- Doctors Safety in India: डोंबिवली में डॉक्टर्स पर हमले के बाद IMA ने जारी किया 100 हिंसक घटनाओं का डिजिटल ग्रिड, WHO के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने दावा किया था कि कश्मीर इस्लामाबाद की गले की नस है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे खारिज करते हुए कहा है विदेशी चीज किसी की गले की नस कैसे हो सकती है? जम्मू-कश्मीर भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान से कश्मीर से एकमात्र रिश्ता यही है कि वह भारत के अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र को खाली करे।
यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान के उस लंबे समय से चले आ रहे रुख पर करारा प्रहार है, जिसमें वह कश्मीर को अपना हिस्सा बताता आया है। भारत की कश्मीर नीति हमेशा स्पष्ट रही है। यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है और इसमें बाहरी दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। भारत के तरफ से ये बयान न केवल कूटनीतिक दृष्टि से अहम है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश भी देता है कि भारत कश्मीर को लेकर किसी भी तरह की बयानबाजी या दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा।
असम के सीएम ने भी दिया जवाब
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हालिया टिप्पणियों पर गुरुवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सच्चाई को स्वीकार करे और पाकिस्तान से घनिष्ठ संबंध बनाने की उम्मीद छोड़ दे। उन्होंने अपने हालिया संबोधन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गहरी वैचारिक खाई है। मुनीर का हवाला देते कहा कि उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत और पाकिस्तान मूल रूप से अलग देश हैं, क्योंकि दोनों देशों के धर्म, रीति–रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं हर पहलू में एक–दूसरे से अलग हैं।



