भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की नीदरलैंड यात्रा: द्विपक्षीय सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन पर चर्चा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की नीदरलैंड यात्रा: द्विपक्षीय सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन पर चर्चा

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को अपने नीदरलैंड दौरे के दौरान वहां के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्दकैंप से मुलाकात की। इस बैठक में डॉ. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और भारत का समर्थन करने के लिए नीदरलैंड का आभार व्यक्त किया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर  चर्चा की

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर नीदरलैंड सरकार की गर्मजोशी और मेहमाननवाजी की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रुबेन ब्रकेलमैंस से भी भेंट की, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर बातचीत हुई।

हेग में डॉ. जयशंकर ने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की और उनसे भारत-नीदरलैंड संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

डॉ. जयशंकर 19 मई से 24 मई तक तीन देशों – नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी – के दौरे पर हैं। गौरतलब है कि इन तीनों देशों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी और भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता व्यक्त की थी। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन ने भी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की थी।

भारत और नीदरलैंड के बीच 75 वर्षों से कूटनीतिक संबंध हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध कायम हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।