देश के 10 शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, सात फीसदी मौतों का बना कारण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई समेत देश के 10 शहरों में 7 फीसदी मौतों के लिए वायु प्रदूषण ही जिम्मेदार है। सालाना 33 हजार भारतीयों की मौत खराब हवा की वजह से ही हो रही है। लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ में प्रकाशित हुई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश के 10 शहरों में हर साल करीब 33 हजार मौतों की वजह वायु प्रदूषण है, हवा का स्तर भारत की राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सीमा से नीचे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के क्लीन एयर नोम्स वर्तमान में प्रत्येक घन मीटर हवा में 15 माइक्रोग्राम के विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देश से काफी ऊपर हैं। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि लोगों को प्रदूषित हवा के खतरे से बचाने के लिए भारत को कम से कम डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के मुताबिक, अपने क्लीन एयर नोम्स में बदलाव करने की जरूरत है।

क्या कहती है लैंसेट की रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, शिमला, चेन्नई और वाराणसी समेत देश के 10 शहरों में 2008 से 2019 के बीच स्टडी की गई। इससे पता चला है कि खराब हवा की वजह से इन शहरों में 33 हजार जानें गईं। स्टडी में ये भी पचा चला है कि देश में वर्तमान एयर क्वालिटी और वायु प्रदूषण का स्तर मानकों से नीचे होने से भी दैनिक मृत्यु दर बढ़ती है। देश के 10 शहरों में हर साल 33 हजार मौतों की वजह वायु प्रदूषण का स्तर हो सकता है, जो WHO के दिशा निर्देशों से ऊपर है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौतें

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाले शहरों में भी बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।देश के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों को और ज्यादा कठोर बनाने की जरूरत है, इसके लिए कोशिश की जानी चाहिए। स्टडी के दौरान दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा चौंका देने वाला रहा। राजधानी में हर साल 12,000 मौतें, देश में हुई कुल मौतों का 11.5 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, पत्नी ज्योति से तलाक की लड़ाई जारी

पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक विवाद के बीच अभिनेता ने अपने परिवार और खानदान से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की।

जय राम रमेश का ट्वीट: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, परिसीमन बिल 2.0 से पहले कांग्रेस की रणनीति

परिसीमन विधेयक 2.0 पर कांग्रेस ने DMK और NCP (SP) से समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। जयराम रमेश का ट्वीट चर्चा में।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजिल्स में महसूस

कैलिफोर्निया में भूकंप के 5.0 तीव्रता के झटके, लॉस एंजिल्स समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं।

Asian Champions Trophy 2026: भोपाल में भारत ने महिला हॉकी में दर्ज की ऐतिहासिक हैट्रिक

मध्य प्रदेश महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला टीम ने चीन को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। यह टीम का चौथा खिताब है।

नर्मदा का पानी झाबुआ में सापन नदी तक पहुंचा, 194 गांवों को सिंचाई का लाभ

नर्मदा-झाबुआ परियोजना के तहत झाबुआ के 194 गांवों को सिंचाई का लाभ मिला है। इससे 32,000 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा।

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर 300 करोड़ की लागत से तीन मंजिला ब्रिज 95% पूरा

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज का 95% काम पूरा हुआ। दो हिस्सों पर यातायात शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना राहत।

MP में नया आबकारी कानून आएगा, जहरीली शराब मौत पर जुर्माना बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन से जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना बढ़ेगा। नया कानून अवैध शराब कारोबार पर सख्ती लाएगा।