👉 यह भी पढ़ें:
- Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के तड़के के साथ कई दिग्गज एक्टर आए नजर
- बंगाल चुनाव में भाजपा का नया दांव: 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, एक सीट पर बदला नाम
- ममता बनर्जी ने जारी किया 10 प्रतिज्ञा वाला घोषणा पत्र, बेरोजगार युवाओं को हर साल 18 हजार रुपए देने का वादा
- असम चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव: 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
- बंगाल विधासभा चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर में ममता बनर्जी की शुभेंदु अधिकारी से होगी टक्कर
- धुरंधर 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, हमजा बने रणवीर का दिखा ताबड़तोड़ एक्शन, फैंस बोले तोड़ेगी रिकॉर्ड
0:00 left
मुंबई। तेलुगू फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलज रिलीज हो गया है। इसमें में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महादेव बने हुए नजर आ रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार प्रभास का रूद्र रूप देखने को मिला। फिल्म कन्नप्पा में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की दमदार कास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म के जरिए अक्षय कुमार तेलुगू सिनेमा में धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं।
ट्रेलर में प्रभास, मोहनाल से लेकर अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। दो मिनट 54 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे यानी कि ‘कन्नप्पा’ से होती है, जो कहता है कि भगवान का अस्तित्व नहीं है और वह खुद अपने समुदाय के लोगों को बचाने की जिम्मेदारी लेता है। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दिखते हैं, जो भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म का कहानी शिव भक्तों की कहानी है, जिसमें कन्नप्पा को सबसे बड़े नास्तिक से शिव का परम भक्त बनने की कहानी दिखाई देगी।
फिल्म के ट्रेलर में प्रभास ने ‘रुद्र’ की भूमिका निभाई है, जो ‘कन्नप्पा’ को शिव भक्त बनने का मार्ग बता रहे हैं। इसके अलावा मोहनलाल का भी स्क्रीन प्रेजेंस शानदार दिखाई दे रहा है। अब फैंस को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। विष्णु मांचू की यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कलाकार शामिल हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में कुल 27 कलाकार देखने को मिलेंगे।



