👉 यह भी पढ़ें:
- Online Piracy पर सरकार का बड़ा वार: 7,393 लिंक ब्लॉक, 4,996 Telegram Channels पर भी कार्रवाई
- Diljit Dosanjh की ‘Satluj (Punjab 95)’ OTT से अचानक हटाई गई! ZEE5 के फैसले से मचा बवाल, आखिर भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे दर्शक?
- Mirzapur The Movie : कालीन भैया का फिर दिखेगा भौकाल, रवि किशन और पंचायत के सचिव जी की भी एंट्री
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- धुरंधर 2 OTT Release: TV पर कब आएगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें कहां देख सकेंगे ‘Raw & Undekha’ वर्जन
- तापसी पन्नू और विजय वर्मा का ओटीटी पर बड़ा धमाका, ‘अस्सी’ के साथ ‘मटका किंग’ भी कर रही है लोगों के दिलों पर राज
0:00 left
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की साल 2024 की सुपरहिट फिल्म पुष्पा-2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसमें आपको 23 मिनट के ज्यादा फुटेज देखने को मिलेंगे, लेकिन फिलहाल यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ही रिलीज हो रही है। इसके कारण हिंदी के दर्शकों को निराशा हाथ लगेगी।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ का रीलोडेड वर्जन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब 30 जनवरी से ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी करते हुए ये खबर शेयर की है। इसमें लिखा है कि द मैन, मिथ, ब्रैंड और. पुष्पा का रूल शुरू होने वाला है! नेटफ्लिक्स पर 23 मिनट की एक्स्ट्राम फुटेज के साथ पुष्पा 2 – रीलोडेड वर्जन देखें। जो जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है! हालांकि पोस्ट ने स्ट्रीमिंग की तारीख क्लियरली अनाउंस नहीं की है, लेकिन प्लेटफ़ॉर्म के न्यू और हॉट सेक्शन में 30 जनवरी को ऑफिशियल रिलीज की तारीख बताई जा रही है। रीलोडेड वर्शन में यह फिल्म 3 घंटे 44 मिनट की हो गई है।
सोशल मीडिया पर हिंदी के दर्शनों ने जताया दुख
इस फिल्म के हिंदी वर्शन को ओटीटी पर रिलीज नहीं किए जाने से हिंदी के दर्शकों में निराशा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर टिप्पणी भी की है। एक यूजर्स ने लिखा है कि भेदभाव हो रहा है हिंदी वालों के साथ। एक और ने लिखा है कि अरे भाई हिंदी अच्छी नहीं लगती है क्या तुम्हे। इसी तरह के कई कमेंट्स लोगों ने किए हैं।
सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
पुष्पा-2 सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। इसने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्म देश में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और सुनील इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। अभी भी सिनेमाघरों में इसके दर्शकों की संख्या में कमी नहीं आ रही।



