HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर फिल्म रेड 2 में आयकर अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आएंगे। 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ की सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुका है।
पहले यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 21 फरवरी 2025 किया गया। अब निर्माताओं ने इसे एक बार फिर आगे खिसकाते हुए 1 मई 2025 की नई तारीख तय की है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू रेड 2 1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह है, और उम्मीद है कि यह भी पहले भाग की तरह एक बड़ी हिट साबित होगी।
महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।