फिल्म समीक्षा : न हँसाती है, न डराती है प्रभास की राजा साहब

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

लोहड़ी, संक्रांति और पोंगल के मौके पर रिलीज हुई प्रभास की फिल्म राजा साबएक ऐसी हॉररकॉमेडीफैंटेसी है, जिसका हॉरर डराता नहीं, कॉमेडी हंसाती नहीं, एक्शन रोमांचित नहीं करता और गाने गुनगुनाने का मन नहीं करता। बड़े बजट वीएफएक्स के बावजूद तेलुगु और हिन्दी में बनी राजा साब प्रजा से दूरदूर ही लगती है। 3 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म का क्लाइमैक्स ही आधा घंटा चलता है ! फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल,मालविका मोहनन ,रिद्धि कुमार, जरीना वहाब, बोमन ईरानी आदि और जादू टोना, भूतभभूत, पिशाच, जादूटोना सब है, लेकिन कहानी ऐसी कि इस राजा साब से प्रजा खुश नहीं लगती !

प्रभास पहली बार इस तरह के कॉमेडी जॉनर में नजर आए हैं। प्रभास ने अपना पुरानाडार्लिंगवाला मजेदार, कॉमिक और स्वैगी अंदाज लाने की कोशिश की है। पहला हाफ उनके कॉमिक टाइमिंग, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस से धक जाता है, लेकिन पुरानी फार्मूला फिल्मों का अंदाज़ बढ़िया वीएफएक्स के बावजूद फिल्म में वह जान नहीं डाल पाया, जिसकी अपेक्षा थी।

फिल्म के सेट्स (खासकर हवेली और पैलेस) दुनिया के सबसे बड़े इंडोर सेट्स में से एक हैं। कलर्स, लाइटिंग और कुछ सीक्वेंस हॉलीवुड लेवल के लगते हैं। भूत/एक्सॉर्सिस्ट वाला संजय दत्त का किरदार सरप्राइज है। उनका और प्रभास का फेसऑफ, इंटरवल ब्लॉक और कुछ हॉस्पिटलक्लाइमेक्स सीन सबसे मजबूत हिस्से हैं लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और टोनल इम्बैलेंस फिल्म में नज़र आता है। हॉरर + कॉमेडी + रोमांस + इमोशन भी क्लिक नहीं करता। कहानी में लॉजिक की कमी, कई सीन तो बेमानी और सिली लगते हैं। दूसरा हाफ ड्रैग करता है, कई जगह बोरिंग हो जाता है। प्रभास के फ्लर्टिंग सीन या दोस्तों के साथ मस्ती वाले जोक्स इतने पुराने और फोर्स्ड हैं कि थिएटर में हंसी की बजाय सिर्फ सन्नाटा या हल्की मुस्कान आती है।

डायरेक्शन पुरानी टेम्पलेट वाली लगती है। कहानी में डेप्थ नहीं, सब कुछ प्रभास के स्टार पावर पर टिका है लेकिन प्रभास की एंट्री सुस्त है, प्रभावहीन! प्रभास तेलुगु फिल्म वाले अंदाज में हैं। भूतप्रेत या सुपरनैचुरल इफेक्ट्स वाले कई सीन इतने सस्ते और कार्टूनी लगते हैं कि डर की जगह हंसी छूट जाती है।

टालनीय फिल्म है राजा साब !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।