लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को फिर धमकी, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आया मैसेज, मंदिर में माफी मांगो या पांच करोड़ दो

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। एक्टर सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक मैसेज मिला है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताते हुए कहा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए। मैसेज में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने से जान से मार देंगे।

मुंबई पुलिस के अनुसार यह सोमवार आधी रात को मिला था। पुलिस फिलहाल धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस ने नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वर्ली पुलिस ने सलमान से 2 करोड़ रुपये की मांग करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने बांद्रा (पूर्व) निवासी आजम मोहम्मद मुस्तफा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी झारखंड के एक व्यक्ति ने सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजकर माफी मांगी थी। इसने भी अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। इसने कहा था कि वह 5 करोड़ रुपए में मामला सुलझा देगा। एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को धमकी देने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। सलमान और बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।