सैयारा : नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

Date:

बॉलीवुड में मोहब्बत नामक कंज़्यूमर आइटम बेचने वाली फैक्टरियों में यशराज फिल्म्स प्रमुख है। दुकान पुरानी है और एक जैसे माल को बार बार बेहतर पेकिंग करके बेचने में इनकी महारत है। इनका नया माल है सैयारा ! इसका मतलब ट्रेलर में भी है और फिल्म में बार बार बताया गया है। माल में वही सब है जो 13 से 30 की उम्र में युवाओं का ख्वाब होता है। रॉक स्टार बनने का सपना , साथ में पर्सनल गर्लफ्रेंड जो पीछे बाइक पर बैठे, गर्लफ्रैंड के साथ अलीबाग में, बर्फीली वादियों में घूमने का सुख, शांत से बीच पर अटखेलियां, इंटिमेट होना, गाने गाना, एक दूसरे की केयर करना, दूसरे के लिए त्याग को उतावले रहना और अंत में फिर मिलने के लिए बिछड़ना। यही तो रेसिपी है और निर्देशक मोहित सूरी की इस बात में मास्टरी है। जलेबी तो हर कोई बनता है, लेकिन मोहित सूरी की जलेबी का स्वाद ही कुछ अलग है।
मुझे प्रेम कहानियों पर बनाने वाली फ़िल्में पसंद हैं। यह भी पसंद आई। यह फिल्म न सिर्फ एक प्रेम कहानी है, बल्कि एक ऐसा एहसास है जो आपको हंसाएगा, रुलाएगा, और अंत में एक मीठी सी खामोशी के साथ छोड़ जाएगा। फिल्म एक महत्वाकांक्षी गायक क्रिश कपूर (अहान पांडे) और गीतकार वानी (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की मुलाकात संगीत के मंच पर होती है, जहां उनके सपने और जुनून उन्हें एक-दूसरे के करीब लाते हैं। लेकिन जैसा कि हर सच्ची प्रेम कहानी में होता है, उनके रास्ते में मुश्किलें आती हैं—करियर की जंग, प्यार की दुविधा, और टूटे दिल का दर्द।
यह फिल्म सिर्फ प्यार की शुरुआत नहीं, बल्कि उसके टूटने और फिर से खुद को पाने की यात्रा को दर्शाती है। मोहित सूरी का सिग्नेचर स्टाइल—इमोशनल डेप्थ, म्यूजिकल जादू और रॉ रोमांस—इस फिल्म में हर फ्रेम में झलकता है। फिल्म का म्यूजिक इसकी रीढ़ है। इंदौर की पलक मुछाल का गाना भी है इसमें। जॉन स्टीवर्ट एडुरी का बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को और गहरा बनाता है। विकस शिवरामन की सिनेमैटोग्राफी हर दृश्य को एक कविता की तरह जीवंत करती है, चाहे वो समुद्र तट की रोमांटिक मुलाकात हो या कॉन्सर्ट का जोश।

Saiyaara मूवी रिव्यू और रिलीज़ LIVE: चंकी पांडे ने भतीजे अहान को भेजा  प्यार, Saiyaara ने की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत | Times Now
अहान पांडे (क्रिश कपूर) डेब्यू कर रहे हैं। उनका किरदार एक रॉकस्टार का है, जो बाहर से बिंदास लेकिन अंदर से टूटा हुआ है। अहान की स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल सीन्स में उनकी गहराई देखते बनती है। खासकर कॉन्सर्ट और ब्रेकअप सीन्स में उनकी रॉ एनर्जी और वल्नरेबिलिटी दर्शकों को बांध लेती है। एक डेब्यू एक्टर के लिए उनका काम लाजवाब है। अनीत पड्डा (वानी) भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं, और उनकी परफॉर्मेंस आपको हैरान करने वाली है। उनकी आंखों में छुपा दर्द, प्यार, और जुनून हर सीन में चमकता है। अनीत की नैचुरल एक्टिंग और अहान के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म का हाईलाइट है।
सैयारा की सबसे बड़ी खासियत इसका म्यूजिक और इमोशनल डेप्थ है। यह फिल्म न सिर्फ प्यार की शुरुआत, बल्कि उसके टूटने और हीलिंग की प्रक्रिया को भी खूबसूरती से दिखाती है। यह आशिकी की नॉस्टैल्जिया और कहो ना प्यार है की ताजगी का एक परफेक्ट मिश्रण है, लेकिन अपने यूनिक अंदाज में। नए चेहरों की ताजगी और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को आकर्षित करती है। युवा दर्शकों से कनेक्ट करने वाली कहानियां, जैसे करियर और प्यार की जंग पसंद की जाती हैं।
फिल्म का पहला हाफ कुछ जगहों पर धीमा लगता है। कुछ सीन क्लासिक बॉलीवुड लव स्टोरी के क्लिशे लगते हैं। जैसे, बारिश में रोमांटिक सीन या ब्रेकअप के बाद का ड्रामेटिक मॉन्टाज। ये सीन भले ही खूबसूरती से शूट किए गए हों, लेकिन कुछ दर्शकों को पुराने फॉर्मूले की तरह लग सकते हैं।
देखनीय।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।