मशहूर अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मशहूर अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन

मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं।

मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में नानावती  अस्पताल में ली आखिरी सांस - veteran singer and actress sulakshana pandit  passes away at the age of 71

सुलक्षणा पंडित ने 1975 में आई फ़िल्म ‘उलझन’ से बतौर हीरोइन अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके हीरो संजीव कुमार थे। इसके बाद उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में ‘संकोच’, ‘हेराफेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, ‘धरम कांटा’, ‘चेहरे पे चेहरा’, और ‘वक़्त की दीवार’ जैसी कई हिट फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने दौर के बड़े अभिनेताओं जैसे संजीव कुमार, जितेंद्र, राजेश खन्ना, शशि कपूर, विनोद खन्ना, और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया था।

गायन के क्षेत्र में सुलक्षणा ने अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म ‘तक़दीर’ से एक बाल गायिका के रूप में की थी, जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया था। बाद में वे एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर बनीं और किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, शैलेंद्र सिंह, येशुदास, महेंद्र कपूर, और उदित नारायण जैसे प्रसिद्ध गायकों के साथ गीत गाए। उन्होंने अपने समय के प्रमुख संगीतकारों के निर्देशन में काम किया और हिंदी के साथ-साथ बंगाली, ओड़िया, गुजराती, और मराठी गीतों को भी अपनी आवाज़ दी।

सुलक्षणा पंडित का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई में किया जाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।