जाट में धमाकेदार एंट्री; रणदीप हुड्डा के खूंखार लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जाट में धमाकेदार एंट्री; रणदीप हुड्डा के खूंखार लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

सनी देओल की मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘जाट’ से जुड़ा एक नया वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक नए किरदार और एक्टर का धमाकेदार खुलासा हुआ है। इस ताबड़तोड़ वीडियो टीजर में रणदीप हुड्डा के किरदार ‘रणतुंगा’ का दमदार लुक पहली बार सामने आया है। रणदीप हुड्डा इस फिल्म में खूंखार विलेन के रूप में नजर आएंगे, जो सनी देओल से टकराने वाला है।

जाट में धमाकेदार एंट्री; रणदीप हुड्डा के खूंखार लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

जैसे ही यह वीडियो रिलीज हुआ, फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया। टीजर की शुरुआत में ही रणदीप हुड्डा का किरदार कहता है, “मुझे अपना नाम बहुत पसंद है, रणतुंगा।” इस एक डायलॉग के साथ उनका इंटेंस लुक और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के हाई-वोल्टेज एक्शन की झलक दे रहा है।

रणदीप हुड्डा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा नाम है रणतुंगा। एक विभत्स लड़ाई के लिए स्टेज तैयार है।” उनके इस लुक और डायलॉग ने फैंस को पहले से ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

10 अप्रैल को होगी जबरदस्त भिड़ंत

गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी ‘जाट’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रणदीप हुड्डा के दमदार लुक और सनी देओल के तगड़े एक्शन की झलक ने यह साफ कर दिया है कि ‘जाट’ इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है!

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।