Ardhendu Bhushan

3962 पोस्ट
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

Exclusive articles:

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 29 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 358.93 अंकों की मजबूती के साथ 77,245.83 के लेवल पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 101.2 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 24,096.90 के लेवल पर ओपन हुआ।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को स्वाति मालीवाल भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं दिल्ली के लिए जी-जान से काम करूंगी, हमेशा से करती आई हूं। अब क्योंकि भाजपा में जुड़े हैं, भाजपा की जो पावर है उससे हम दिल्ली में और भी अच्छे से काम कर पाएंगे। पिछले 10 सालों में हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बहुत ही ज्यादा लूट मचा रखी थी।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का ‘सत्याग्रह’, राजघाट पहुंचकर बापू से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए 'सत्याग्रह' का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में मंगलवार दोपहर 12 बजे दोनों नेता राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 28 अप्रैल को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 208.84 अंकों की गिरावट के साथ 77,094.79 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक  टूटकर 24,049.90 अंक गिरकर कारोबार शुरू किया।

बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा, आईपीएल में कोहली के 9 हजार रन पूरे

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के के तहत सोमवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। रन चेज करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत हासिल की कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 9 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Breaking

सऊदी अरब में हूती हमला: जिजान की अरामको रिफाइनरी फिर बनी निशाना, बढ़ा Red Sea तनाव

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जिजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन हमले का दावा किया है। हूती समर्थित समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक, यह हमला यमन के सादा और हज्जा प्रांतों में कथित हवाई क्षेत्र उल्लंघन के जवाब में किया गया। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने हूतियों के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

UAE पर ईरानी मिसाइलों का खतरा! दुबई में बजा पहला इमरजेंसी अलर्ट, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का असर अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने उसकी ओर बढ़ रहे मिसाइल खतरे का पता लगाया। इसके बाद दुबई के लोगों के मोबाइल फोन पर पहली बार इमरजेंसी मिसाइल अलर्ट जारी किया गया और नागरिकों से आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से दिल्ली की सियासत गरम, केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद राजधानी की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और टेंडर अनियमितताओं के मामले में जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए बयान ने पश्चिम एशिया की राजनीति और वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर होर्मुज स्ट्रेट का एक नक्शा साझा करते हुए इसे “अमेरिका का क्षेत्र” बताया। इस दावे के बाद ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
spot_imgspot_img