Ardhendu Bhushan

3962 पोस्ट
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

Exclusive articles:

सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। खेड़ा ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है. जिसमें असम पुलिस की ओर दर्ज एक आपराधिक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। सुनवाई के दौरान पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्हें गिरफ्तार करके जलील करने की जरूरत नहीं थी।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा गणित

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 30 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स करीब 910.03 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,586.33 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 282.80 अंक फिसलकर 23,894.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

पीएम मोदी ने हरदोई में किया गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी को पिछड़ा बना दिया। माफिया के ऊपर फिल्में बनती थीं। जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई, उन्हें यूपी की प्रगति पसंद नहीं आ रही।

बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी का आरोप-भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं दिख रही है और भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Breaking

पार्षद जीतू यादव की पार्टी में वापसी तो हो गई, लेकिन एमआईसी की राह बंद, महापौर ने कर दिया खेला, निरंजन गुड्‌डू को दे...

पार्षद जीतू यादव को भाजपा ने फिर से पार्टी में वापस ले लिया है। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के जिस प्रकरण में उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था, उस मामले में पुलिस उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। अब सवाल यह कि आखिर हड़बड़ी में किस आधार पर उन्हें पार्टी से निकाला गया था?

नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के नालंदा जिले से स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नूरसराय प्रखंड के परासी मिडिल स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में नमक की जगह कथित तौर पर कपड़े धोने वाला सर्फ डालकर सब्जी परोस दी गई।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून

‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रहा राजनीतिक विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाया।

वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस द्वारा गाए गए ‘वंदे मातरम्’ के संस्करण को लेकर अपराध बनता है, तो पहले महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
spot_imgspot_img