👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- 13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
- खाने-पीने वाले इंदौर की पहचान मिटा रहा सयाजी होटल, जांच में मिली इतनी गड़बड़ियां कि हैरान है शहर
- गृह निर्माण संस्थाओं को एडीएम की चेतावनी-दो दिन में सारे रिकॉर्ड जमा कराओ, ऑडिट पेंडिग रहने पर लगाया जुर्माना
0:00 left
इंदौर। शराब कारोबारी सूरज रजक ने कल देर रात नेमावर रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो किसान युवकों से मामूली विवाद के बाद मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। जब युवकों ने कनाड़िया थाने में केस दर्ज करा दिया तो अब वह पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद पर हमले की बात कह रहा है। इतना ही नहीं उसने कानड़िया थाने का घेराव करने की धमकी भी दी है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कनाड़िया थाने में स्नेहराज जाट ने शिकायत दर्ज कराई है। वह खेतीबारी का काम करता है। वह गुरुवार रात 12 बजकर 45 मिनट पर बाइक से अपने साथी अर्पित सिंह गुर्जर के साथ घर जा रहा था। जब वह नेमावर रोड की तरफ मुड़ा तो रांग साइड से एक काले रंग की गाड़ी आई। उसमें सूरज रजक था। वह विवाद करने लगा तभी पीछे से लैंड रोवर गाड़ी आई और उसमें से दो लोग उतरे और डंडा लेकर हमें मारने लगे। इसके बाद सूरज रजक ने कहा कि मेरी गाड़ी से पिस्टल निकालकर लाओ। उसने गाली-गलौज और मारपीट की। सूरज ने पिस्टल से हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी।
खुद पर हमला बता रहा सूरज रजक
केस दर्ज होने के बाद सूरज रजक ने इसे खुद पर हमला बता दिया। सोशल मीडिया पर यह प्रचारित करवाया कि शराब कारोबार में प्रतिस्पर्धा के कारण उस पर हमला किया गया है और पुलिस ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया है। इसके बाद सूरज रजक ने आज कनाड़िया थाने के घेराव का भी ऐलान किया।
भदौरिया के यहां छापे से लेकर सिंडिकेट विवाद तक
सूरज रजक पहले भी विवादों में रहा है, लेकिन इस बार केस दर्ज होने के कारण मामला उजागर हो गया। जब उसे लगा कि वह बुरी तरह फंस गया है तो अपने समर्थकों से सोशल मीडिया पर इस मामले को पूरी तरह से घुमाने की कोशिश की। रजक ने इसे हाल ही में आबकारी विभाग के रिटायर्ड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के यहां लोकायुक्त के छापे से जोड़ा। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में उसने इसे सिंडिकेट विवाद बताकर अपने ऊपर हमला बताया। कुल मिलाकर सूरज रजक पुलिस को गुमराह करने में लगा
इन दिनों दुबई का लगा रहा चक्कर
सूत्र बताते हैं कि सूरज रजक इन दिनों दुबई का खूब चक्कर लगा रहा है। शायद वहां भी कोई कारोबार सेट कर रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि एक विवादित सट्टा एप से भी इसका नाम जुड़ा है। बताया जाता है कि अब वह शराब कारोबार से अलग भी धंधा करने लगा है।



