अपने इंदौर की पुलिस या तो बहुत भोली है या फिर भोली होने का नाटक करती है। भाई एक शराब कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की हिम्मत आपकी कैसे हुई? शराब पर ही तो पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है। जायज से लेकर नाजायज कमाई तो इसी धंधे में हैं। अभी देखा ही होगा धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया को। बेचारे ‘मेहनत’ करते-करते रिटायर हो गए। जो भी ‘खून-पसीने’ की कमाई थी, उसे भी लोकायुक्त वालों ने नहीं छोड़ा।
अब अपने इंदौर के शराब कारोबारी सूरज रजक भिया को ही देख लीजिए। बेचारे करोड़पतियों में उभरते हुए सितारे हैं। अब शराब का धंधा है तो पैसा आएगा ही और जब पैसा आएगा तो सारे गलत काम करने का लाइसेंस अपने आप मिल जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष के लिए घमासान, कोर कमेटी ने भी खड़े किए हाथ, पूरे 11 नाम भोपाल भेज दिए
- डायमंड कॉलोनी विवाद के बाद फिर निशाने पर भूमाफिया दीपक मद्दा, कलेक्टर के आदेश पर खुलने लगीं पुरानी फाइलें
- आखिर किसके कहने पर कांग्रेस से भाजपा में आए भूपेंद्र चौहान को अजा मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया, कौन है जिसने भेजा था नाम?
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
सूरज भिया ने दो किसान युवकों पर गोली क्या चला दी, पुलिस वालों ने उन पर एफआईआर दर्ज कर ली। सूरज भिया को इसका अधिकार है। पिस्टल का लाइसेंस भी शासन-प्रशासन ने ही दिया है। ऐसे में उन किसान युवकों को कुछ बोलना ही नहीं था। जब सूरज भिया को वे पहचान गए तो उनकी हिम्मत कैसे हुई कि पुलिस में चले गए। अरे थोड़ी पिटाई ही तो हुई थी। हवाई फायर कर डराया ही तो था।
पुलिस ने एक विधायक के कहने पर जोश-जोश में एफआईआर दर्ज कर ली। सूरज भिया ने इसे दिल पर ले लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि उन पर हमला हुआ है। अपने सारे पट्ठों को सोशल मीडिया पर लगा दिया कि शराब सिंडिकेट ने उन पर हमला किया है। और तो और सूरज भिया को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने थाने का घेराव करने की चुनौती देकर पुलिस वालों को सबक ठिकाने की ठान ली।
फिर क्या था पुलिस वालों के पसीने छूट गए। कई थानों का बल कनाड़िया थाने को बचाने पहुंच गया, लेकिन सूरज भिया नहीं पहुंचे। खैर, इसके बाद मामला जांच-पड़ताल के नाम पर ठंडे बस्ते में है।
सवाल यह है कि जब आपको सूरज को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं थी तो आपने उसकी ओर देखने की कोशिश क्यों की? और जब थाने पहुंचे किसान युवकों की शिकायत को सही मानकर एफआईआर दर्ज कर ही ली है तो कार्रवाई की हिम्मत भी दिखा देते।
लोग कह रहे हैं-क्या पुलिस सूरज से डर गई या किसी दबाव में है या फिर दीपावली के मौसम में मन डोल गया…



