चक्रवाती तूफ़ान ‘मेलिसा’ ने जमैका में मचाई भीषण तबाही, दर्जनों की मौत
जमैका के इतिहास के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान ‘मेलिसा’ ने कैरेबियाई द्वीप में भारी तबाही मचाई है। तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश ने घरों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई और दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर ढेर — ट्रंप थे अंदर, मची अफरा-तफरी
- धरती पर बढ़ता ताप का कहर: इतिहास का तीसरा सबसे गर्म अप्रैल, खतरे की सीमा के बेहद करीब दुनिया
- कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कहर: तुमकुर में 40 मोरों की मौत, 10 किलोमीटर क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित
- अप्रैल में सर्दी का कहर: बर्फबारी, तेज आंधी और बारिश से उत्तर भारत बेहाल

बुधवार को तूफ़ान का सबसे ज़्यादा असर देखा गया, जब यह कैटेगरी 5 का चक्रवाती तूफ़ान सीधे जमैका से टकराया।
हैती में भी बाढ़ के कारण कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है।
जमैका में अब भी कई लोग छतों पर फंसे हुए हैं, जबकि बिजली और फ़ोन सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने देश में “पूर्ण तबाही” की स्थिति घोषित की है।
तूफ़ान के बाद देश के ज़्यादातर हिस्सों में अंधेरा छा गया है और राहत कार्यों में भारी मुश्किलें आ रही हैं।


