दुर्लभ अंतरतारकीय धूमकेतु ‘थ्री आई-एटलस’ की नासा ने जारी की तस्वीरें, एलियन तकनीक के दावे खारिज
नासा ने अंतरिक्ष से ली गई नई तस्वीरों में एक बेहद दुर्लभ अंतरतारकीय धूमकेतु थ्री आई-एटलस को दर्ज किया है, जिसे वैज्ञानिक हमारे सौरमंडल से भी पुराना मान रहे हैं। जुलाई में खोजे गए इस धूमकेतु ने हाल ही में पृथ्वी के पास से सुरक्षित दूरी पर गुजरते हुए वैज्ञानिकों में उत्सुकता पैदा कर दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी
- टेक्सास में बड़ा हादसा टला: नासा के रिसर्च प्लेन की इमरजेंसी बेली लैंडिंग, आग-धुएं का वीडियो वायरल
- नए साल में NASA के बड़े मिशन: जनवरी 2026 में ISS पर दो अहम स्पेसवॉक, बढ़ेगी बिजली क्षमता और सुरक्षा
- सौर रेडिएशन का असर: एयरबस ने जारी किया मेगा सॉफ्टवेयर अपडेट, दुनियाभर में हजारों उड़ानें प्रभावित
- बिहार विधानसभा चुनाव: JDU ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 57 नामों में चार महिलाएं शामिल
- बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी की पहली सूची जारी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर का टिकट कटा
थ्री आई-एटलस को सबसे पहले जुलाई में चिली स्थित एटीएलएएस (Asteroid Terrestrial-Impact Last Alert System) दूरबीन ने देखा था। इसकी अनोखी कक्षा से स्पष्ट हुआ कि यह सौरमंडल का स्थायी सदस्य नहीं, बल्कि किसी दूरस्थ तारे या क्षेत्र से यहां पहुंची अंतरतारकीय वस्तु है। अक्टूबर–नवंबर में मिले सटीक डेटा के आधार पर नासा ने इसकी पहली स्पष्ट तस्वीरें जारी कीं।
मानव इतिहास में अब तक केवल तीन अंतरतारकीय वस्तुएं दर्ज की गई हैं—
- 1I/‘ओउमुआमुआ’ (2017)
- 2I/‘बोरिसोव’ (2019)
- 3I/‘एटलस’ (2024)
धूमकेतु बर्फ, धूल और चट्टानी पदार्थों से बने होते हैं। सूर्य के पास आने पर गर्मी से गैस और धूल बाहर निकलती है, जिससे चमकदार कोमा और पूंछ बनती है। नासा द्वारा जारी तस्वीरों में थ्री आई-एटलस की धुंधली लेकिन स्पष्ट पूंछ और कोमा दिखाई देती है, और इसका व्यवहार एक सामान्य धूमकेतु जैसा ही है।
वैश्विक चर्चा तब बढ़ी जब एक वैज्ञानिक ने दावा किया कि यह एलियन सभ्यता की तकनीक हो सकती है। नासा ने इन दावों को सख्ती से खारिज करते हुए कहा, “यह पूर्णतः प्राकृतिक धूमकेतु है। न तो यह किसी तकनीक जैसा दिखता है और न ही इसके व्यवहार में कोई तकनीकी गतिविधि मिलती है।”
यह धूमकेतु पृथ्वी से लगभग 27.5 करोड़ किमी की दूरी पर रहेगा।



