शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव में तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी को उठाकर ले जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, जब किशोरी सरस्वती सिंह गोंड अपने घर के बाहर बनी परछी में बहन के साथ सो रही थी।
तेंदुए ने घर में घुसकर किशोरी को उठाया
तगावर गांव के बिजाहरा टोला में घर में दरवाजा नहीं लगा था, जिसके कारण तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। तेंदुआ ने सो रही किशोरी सरस्वती को उठाकर ले जाने के बाद आसपास के जंगल की ओर भाग गया। घटना के वक्त किशोरी अपनी बहन के साथ परछी में सो रही थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- देवास में अवैध शराब तस्करों ने ट्रक से रौंदा, टीआई दिलीप पुरी की मौत
- पेंच टाइगर रिजर्व के रिसार्ट में बाघ घुसा, मजदूरों में दहशत फैल गई
- इंदौर खुड़ैल क्षेत्र में क्रिसेंट वाटर पार्क के पास घायल तेंदुआ दिखा
- मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथी भी आए
- पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार
- इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

परिवार ने सुबह खोजबीन कर शव बरामद किया
सुबह जब किशोरी बिस्तर पर नहीं मिली, तो उसकी बहन और मां ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान घर से लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में किशोरी का क्षत-विक्षत शव पाया गया। रास्ते में उसका कंबल भी बरामद हुआ।
पुलिस और वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की
सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना प्रभारी और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओपी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। वन विभाग की डीएफओ तरुणा वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की।

घटना से गांव में दहशत और आक्रोश
तेंदुए द्वारा किशोरी को उठाकर ले जाने और उसके शव की बरामदगी से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण तेंदुए की तलाश में जुटे हैं। वन विभाग और पुलिस की टीमें आसपास के जंगलों में खोज अभियान चला रही हैं।
वन विभाग की सहायता और सुरक्षा के उपाय
वन विभाग ने परिवार को नियमानुसार सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, वन विभाग इलाके में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
जंगल के निकट बसे गांवों के लिए चुनौती
शहडोल जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक एक गंभीर समस्या है। जंगल के पास बसे गांवों में सुरक्षा के अभाव में ऐसे हादसे हो सकते हैं। प्रशासन को स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।



