संसद में ई-सिगरेट पर बवाल, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उठाया मामला, टीएमसी के सांसदों पर लगाए आरोप

Date:

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज गुरुवार को लोकसभा में सिगरेट को लेकर बवाल हो गया। हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में आरोप लगाया कि कुछ सांसद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में सिगरेट बैन है, क्या सदन में आपने अलाउ कर दी? टीएमसी के सांसद कई दिनों से बैठकर पी रहे हैं।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जवाब देते हुए कहा कि हमें संसदीय परंपराओं और संसदीय नियमों का अनुपालन करना चाहिए। ऐसा कोई विषय मेरे पास आएगा तो कार्रवाई करेंगे।अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीएमसी के सांसद कई दिनों से सिगरेट पी रहे हैं। आप चेक करा लीजिए ये लोग रोज सिगरेट पीते हैं।अनुराग ठाकुर के आरोप के बाद भाजपा सांसदों ने विरोध करते हुए अपनी सीटों से खड़े होकर आपत्ति जताई। कुछ देर तक सदन में हंगामे जैसी स्थिति रही. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि संसद की मर्यादा का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में आता है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

गिरिराज सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

सिगरेट विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि सिगरेट पीना स्वभाविक रूप से गलत है। अगर यह काम एक सांसद की ओर से किया जा रहा है तो यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे लोगों को कानून का पालन करने में उदाहरण बनना चाहिए कि उसका उल्लंघन करना चाहिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव

टीएमसी में फूट से नाराज ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि मैं तब तक जीवित रहूंगी जब तक उनका अंत न हो जाए। उन्होंने टीएमसी में फूट के बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी का जोरदार तरीके से बचाव भी किया