चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कोलकाता से चेन्नई आ रहे विमान के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित हैं।
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 ने 11 अगस्त की रात करीब 11:29 बजे इमरजेंसी घोषित की। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को बाएं इंजन में खराबी का पता चला।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- अबू धाबी जा रहा इंडिगो का विमान कोच्चि लौटा, दो घंटे तक आसमान में अटकी रही 180 यात्रियों की सांसें
- दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई आपात लैंडिंग
- दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई आपात लैंडिंग

लैंडिंग से पहले पायलट ने ATC को दी जानकारी
इंजन में समस्या सामने आने के बाद पायलट ने तुरंत Air Traffic Control (ATC) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय कर दिया।
फायर ब्रिगेड, बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
11:37 बजे सुरक्षित उतरा विमान
तमाम तैयारियों के बीच इंडिगो का विमान रात करीब 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतर गया। विमान के लैंड करने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फ्लाइट में मौजूद सभी 224 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित रहे।
इसके करीब 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बावजूद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह क्या थी, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है।
Indigo Flight Emergency: यात्रियों के लिए बड़ी राहत
विमान में लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी सामने आना गंभीर स्थिति हो सकती थी। हालांकि पायलट और एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।



