Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, सोनम को दोबारा जेल जाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि छह महीने के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो वह नए सिरे से जमानत के लिए आवेदन कर सकती हैं।

मेघालय सरकार ने दी थी जमानत को चुनौती

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की थी। सोनम पर हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवशी की हत्या का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले का ट्रायल 6 महीने में पूरा हो, अगर 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम नए सिरे से जमानत की अर्जी दाखिल कर सकती है।  इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद आरोपी सोनम को वापस जेल जाना होगा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिए थे दो विकल्प

उल्लेखनीय है कि   इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई हुई थी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के वकील को दो विकल्प दिए थे या तो सोनम रघुवंशी सरेंडर कर दें या फिर कोर्ट उनकी जमानत रद्द करने का आदेश जारी करेगा। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में आरोपी सोनम रघुवंशी ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा था कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

तुषार मेहता ने रखा मेघालय सरकार का पक्ष

 मेघालय सरकार की ओर से पेश एसजी  तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि दस्तावेज में हुई गलती असल में कानूनी सेक्शन नंबर से जुड़ी एक टाइपिंग की गलती थी। इतनी छोटी तकनीकी गलती के आधार पर जमानत नहीं दी जानी चाहिए। तुषार मेहता ने दलील दी थी कि अगर जमानत का आदेश लागू रहता है, तो सोनम के ट्रायल से बचने के लिए भागने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकतार।

गिरफ्तारी के समय कारण पता था

जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा कि गिरफ्तारी के समय सोनम को उसका कारण पता था, अगर अरेस्ट मेमो में टाइपिंग की कोई कमी थी, तो यह ज़मानत का आधार नहीं हो सकता। मुकदमा अभी अहम.चरण में है, अगर यह धीमी रफ्तार से चलता है और 6 महीने में पूरा नहीं होता तो वह ज़मानत का नया आवेदन दाखिल कर सकती है।

हनीमून पर जाकर हत्या करने का आरोप

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए। वहां राजा लापता हो गए। बाद में उनकी लाश एक गहरी खाई से बरामद हुई। पुलिस ने जांच के बाद सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और दूसरे सहयोगियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार किया गया।

राजा के भाई ने कहा- सत्य की जीत हुई

सोनम की जमानत रद्द होने पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। आज फिर सत्य की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सोनम को फिर जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि यह केस फास्ट ट्रैक में चलाया जाना चाहिए, ताकी जल्द फैसला हो सके।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।