Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूजा करने के बाद औपचारिक रूप से हो गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।
उपराज्यपाल ने बताया कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, प्रशासन, सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, स्थानीय नागरिकों, सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवकों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Amarnath Yatra ; बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे और आसान, बालटाल व पहलगाम रूट पर बनेगा Ropeway, 40 मिनट में पहुंचेगी श्रद्धालुओं की यात्रा
- Amarnath Yatra 2026: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच रवाना हुआ पहला जत्था, 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले
- Amarnath Yatra 2026: PM Narendra Modi का श्रद्धालुओं के नाम भावुक संदेश, सुरक्षित यात्रा के लिए बताए 5 बड़े संकल्प
- Amarnath Yatra 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और RFID कार्ड जारी होना शुरू, जानिए कैसे करें ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण
- बाबा बर्फानी की पावन यात्रा की तैयारी तेज: सुरक्षा, सुविधाएं और प्रबंधन पर विशेष जोर
- अमरनाथ यात्रा का उत्साह ; 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा और सेवा में अद्भुत समर्पण
इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर आधारभूत ढांचे में बड़े सुधार किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं के लिए RFID ट्रैकिंग कार्ड अनिवार्य कर दिए गए हैं, जिससे हर यात्री की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, भगवती नगर यात्री निवास में एसी और नॉन-एसी ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। एसी डोरमेट्री का किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र बाबा अमरेश्वर धाम के दर्शन के लिए अब तक 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रथम पूजा के दौरान मौसम साफ रहेगा, हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।



