भारत–न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: रोजगार, आय और व्यापार में ऐतिहासिक छलांग
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि इस समझौते से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, आय में बढ़ोतरी होगी और कारोबार को बड़ी रफ्तार मिलेगी।
एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में प्रधानमंत्री लक्सन ने लिखा,हमने वादा किया था कि अपने पहले कार्यकाल में भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगे और हमने यह कर दिखाया है। यह ऐतिहासिक डील ज्यादा नौकरियाँ, ज्यादा इनकम और 1.4 अरब भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुँच के जरिए हमारे एक्सपोर्ट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”
उन्होंने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य मौजूदा बुनियादी चुनौतियों को दूर करना और भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार करना है।
गौरतलब है कि 22 दिसंबर को भारत और न्यूजीलैंड ने एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।



