👉 यह भी पढ़ें:
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Climate Change Alert: क्या 2030 से पहले टूट जाएगी 1.5°C की खतरनाक सीमा? वैज्ञानिकों की नई रिपोर्ट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
- खाड़ी देशों के दबाव में झुके ट्रंप, ईरान पर हमला टला लेकिन युद्ध का खतरा बरकरार
- आधार कार्ड को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का स्पष्ट जवाब, डिजाइन बदलने की खबरें गलत
- देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं लू का असर
- सैन्य दबाव के बीच बड़ा मोड़: आंग सान सू ची को हाउस अरेस्ट में शिफ्ट करने का दावा, परिवार ने जताया शक
0:00 left
हुर्रियत चेयरमैन’ हटाने पर मीरवाइज़ की सफ़ाई: दबाव में बदलनी पड़ी एक्स प्रोफाइल
कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने प्रोफाइल से ‘हुर्रियत चेयरमैन’ का पद हटाने के पीछे की वजह स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनकी इच्छा से नहीं, बल्कि लगातार बढ़ते प्रशासनिक दबाव के चलते लिया गया।

एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में मीरवाइज ने लिखा,कुछ समय से अधिकारी मुझ पर दबाव बना रहे थे कि मैं अपने एक्स हैंडल में हुर्रियत चेयरमैन के तौर पर दर्ज जानकारी में बदलाव करूं। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सभी घटक, जिनमें अवामी एक्शन कमेटी भी शामिल है—जिसका मैं प्रमुख हूं—यूएपीए के तहत प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इस वजह से हुर्रियत एक प्रतिबंधित संगठन बन गया है। अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो मेरा हैंडल बंद कर दिया जाता।”
उन्होंने आगे लिखा कि मौजूदा हालात में जब सार्वजनिक मंच और संवाद के रास्ते बेहद सीमित हो गए हैं, यह प्लेटफॉर्म लोगों तक पहुंचने और अपने विचार दुनिया के सामने रखने के लिए बचे हुए कुछ गिने-चुने माध्यमों में से एक है। “ऐसे में मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था,”
फिलहाल मीरवाइज के एक्स प्रोफाइल में केवल उनका नाम और बुनियादी लोकेशन की जानकारी दिखाई दे रही है। एक्स पर उनके दो लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।
गौरतलब है कि मीरवाइज से जुड़े संगठन अवामी एक्शन कमेटी पर केंद्र सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगाया हुआ है।



