प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अब किसी भी स्तर तक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि एक साल पहले भारतीय सेनाओं ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अद्भुत वीरता दिखाई थी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की कठोर आतंकवाद विरोधी नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अडिग संकल्प का प्रतीक बन चुका है।
मोदी ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, बेहतरीन तैयारी और आपसी तालमेल को पूरी दुनिया के सामने मजबूती से रखा। साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत भी इस कार्रवाई में साफ दिखाई दी।
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाया था। 7 मई की तड़के भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक हवाई हमला किया। इस कार्रवाई में कई आतंकी ढांचे तबाह हुए और 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने उस समय साफ कहा था कि भारत पर होने वाले हर आतंकी हमले की भारी कीमत सिर्फ आतंकियों ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वालों को भी चुकानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत किसी भी परमाणु धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है।
एक साल बाद भी भारत आतंकवाद और उसके समर्थन तंत्र को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प पर मजबूती से कायम है।
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।
इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।
विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।