नए साल की खुशियां मातम में बदलीं: स्विट्जरलैंड के बार में भीषण आग, 40 की मौत, 115 घायल

Date:

नए साल की खुशियां मातम में बदलीं: स्विट्ज़रलैंड के बार में भीषण आग, 40 की मौत, 115 घायल

नए साल की पूर्व संध्या पर स्विट्जरलैंड में जश्न उस वक्त भयावह त्रासदी में बदल गया, जब एक बार में आग लगने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई और 115 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

New Year's Day celebration turns deadly in Switzerland: 40 people dead, 115  injured in fire at Swiss Alpine bar - The Economic Times

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से लगभग 60 लोगों का इलाज सियोन अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी घायलों को आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में “कई लोगों” की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह दर्दनाक हादसा दक्षिण-पश्चिम स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना इलाके में स्थित ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार’ में हुआ, जहां नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे।

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने इस घटना को देश के इतिहास की “सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक” बताया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में  भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब

होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत कुल आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया।