अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सहयोगी देशों के लिए करीब 8.6 अरब डॉलर के बड़े हथियार सौदों को मंजूरी दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब क्षेत्र में ईरान और इजराइल के बीच हालिया तनाव और संघर्ष के बाद युद्धविराम लागू हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है।
इन सौदों के तहत कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल को उन्नत हथियार प्रणालियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य पूर्व पर भारत की सक्रिय कूटनीति: एस जयशंकर ने ईरान, यूएई और कतर के नेताओं से की अहम बातचीत
- मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध संकट: हमले, धमकियां और टकराव ने बढ़ाई वैश्विक चिंता
- मिडिल ईस्ट संकट पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने बनाई समिति, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे अध्यक्ष
- मिडिल ईस्ट संकट पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने कहा-पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, सामान्य है सप्लाई
सबसे बड़ा सौदा कतर के साथ किया गया है, जिसमें उसे 4 अरब डॉलर से अधिक की लागत वाले पैट्रियट एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम और उससे जुड़ी सहायता सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा, उन्नत सटीक हमले करने वाली हथियार प्रणाली भी बेची जाएगी, जिसकी कीमत लगभग 992.4 मिलियन डॉलर है।
कुवैत को 2.5 अरब डॉलर का एकीकृत युद्ध कमान प्रणाली प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी सैन्य क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। वहीं इसराइल को भी करीब 992 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के उन्नत सटीक हथियार सिस्टम देने की मंजूरी दी गई है।
इसी क्रम में संयुक्त अरब अमीरात को भी इसी तरह की हथियार प्रणाली दी जाएगी, जिसकी कीमत 147 मिलियन डॉलर से अधिक है। इस पूरे कदम को मध्य पूर्व में अमेरिका की रणनीतिक पकड़ मजबूत करने और अपने सहयोगियों की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


