हेलमेट का विरोध क्यों…आखिर सिर है किसका?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जब भी इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनने लगते हैं, विरोध शुरू हो जाता है। कोर्ट से लेकर पुलिस-प्रशासन तक के पूरी ताकत लगाने के बाद भी लोग हेलमेट पहनना शुरू नहीं करते। इस साल भी पुलिस ने इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनाने शुरू कर दिए हैं। हर दिन काफी संख्या में चालान बन रहे हैं, लेकिन हेलमेट पहनने की बजाए लोग विरोध कर रहे हैं।

जब भी अभियान चलता है, लोग यह कहकर विरोध करने लगते हैं कि पहले सड़क के गड्‌ढे भरवा दो। ट्रैफिक सुधार दो। अभी तो भीषण गर्मी का हवाला दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को कौन समझाए कि हेलमेट से न केवल आपके जानमाल की रक्षा होती है, बल्कि सर्दी, गर्मी और बरसात में आपके सिर का बचाव भी होता है। हेलमेट लगाकर आप तेज लू के थपड़े से भी बच सकते हैं और बारिश की तेज बौछार से भी आपकी रक्षा होती है।

पुलिस और प्रशासन हर बार हेलमेट न पहनने से होनेवाली मौतों का आंकड़ा जारी करता है। इसमें साफ-साफ कहा जाता है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में करीब 70 प्रतिशत मौतें हेलमेट न पहनने से होती हैं। पुलिस के अभियान के बीच इंदौर के एक ताजे अध्ययन की चर्चा भी की जा रही है, जिसमें कहा गया है कि इंदौर में 198 में से 164 दोपहिया वाहनों के एक्सीडेंट में मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं।

चलो एक बार के लिए मान भी लेते हैं कि पुलिस के ये आंकड़े फर्जी हैं, फिर भी इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता कि हेलमेट से सिर की सुरक्षा होती है। और अगर एक्सीडेंट में आपका सिर बच गया तो आपकी जान भी बच जाएगी।

चलो यह भी मान लिया कि इंदौर की सड़कों पर गड्‌ढे हैं, ट्रैफिक खराब है, तब तो आपकी जान का खतरा और बढ़ जाता है। आपके द्वारा बताए गए गड्‌ढों में ही कहीं आप गिर कर सिर फोड़ बैठें तो नुकसान किसका है?

अरे भाई, आप यह समझने को क्यों तैयार नहीं कि चाहे गड्‌ढे हों या न हों, ट्रैफिक स्लो हो या फास्ट हर हालत में हेलमेट आपकी सिर की रक्षा की करेगा।

फिर जिद क्यों? पुलिस के डंडे का इंतजार क्यों?

फैसला आपको करना है, क्योंकि सिर तो आपका ही है…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।