सीएम ऑफिस के अफसरों के बीच कार्यविभाजन, नीरज मंडलोई हुए पावरफुल

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यालय में तैनात अफसरों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन किया गया है। इसमें अब सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सबसे पावरफुल अफसर बन गए हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा समन्वय देखेंगे। समन्वय में प्राप्त होने वाली समस्त नस्तियों एवं तबादला प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष निराकरण के लिए प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी कार्य देखेंगे।

उल्लेखनीय है कि सचिव के रूप में कौशलेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति के बाद नए सिरे से यह कार्यविभाजन किया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिलेंस शाखा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार सिंह को कैबिनेट- विधानसभा राजनीतिक नियुक्तियों और कृषि वर्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नीरज मंडलोई के पास पूरा समन्वय

सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई अब समन्वय का पूरा काम देखेंगे। वे सीएम तक आने वाली सभी फाइलों और ट्रांसफर प्रस्तावों पर नजर रखकर उसका निराकरण करेंगे। उनके जिम्मे विभागों को भेजी जानेवाली नोटशीट की निगरानी और समीक्षा का काम भी रहेगा। इसके अलावा सीएम से मिलने के लिए आने वाले अनुरोधों की जांच, विभिन्न विभागों की टॉप 20 योजनाओं की समीक्षा के साथ ही सिंहस्थ से जुड़े काम भी रहेंगे। मंडलोई की टीम में अपर सचिव अरुण कुमार परमार, ओएसडी आलोक सोनी और ओएसडी कविराज मेहरा को रखा गया है।

आलोक कुमार सिंह के पास ये काम

सीएम के सचिव आलोक कुमार सिंह के पास सीएम के दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से समन्वय का काम रहेगा। सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियां और नामांकन तथा सीएम कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था भी वे देखेंगे। इसके अलावा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग, विधानसभा सत्र की तैयारी, सीएम परिषद की बैठकों का संचालन आदि की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। उनकी टीम में उप सचिव संदीप केरकेट्‌टा और ओएसडी आशीष खरे को शामिल किया गया है।

केंद्र से जुड़े काम इलैया राजा देखेंगे

सीएम के सचिव डॉ.इलैया राजा टी के पास दिल्ली और केंद्र सरकार से जुड़े कामों की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से पत्राचार का काम उनके पास रहेगा। सीएम के दिल्ली दौरे का मैनेजमेंट तथा केंद्र सरकार के पास लंबित मामलों का काम भी वे देखेंगे। उनके साथ उप सचिव आदित्य शर्मा को रखा गया है।

कौशलेंद्र सिंह के पास कई महत्वपूर्ण काम

कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी कई महत्वपूर्ण काम सौंपे गए हैं, जिनमें विजिलेंस शाखा के तहत गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई करना शामिल है। इसके अलावा सीएम से मुलाकातों से पहले की तैयारी और अधिकारियों से समन्वय बिठाना, रोज के महत्वपूर्ण और संवेदनशील समाचारों पर तुरंत रिपोर्ट मंगवाना। कौशलेंद्र सिंह के पास कई डिजिटल काम भी रहेंगे। इनकी टीम में आशीष कुमार पांडेय और श्रीलेखा श्रोत्रिय को शामिल किया गया है।

वालिम्बे के पास सीएम के दौरे का काम

चंद्रशेखर वालिम्बे के पास सीएम के दौरे से संबंधित पूरी जिम्मेदारी रहेगी। सीएम का दौरा तय करना और उनमें बदलाव करने का काम वे देखेंगे। दौरे की जानकारी जुटाकर फोल्डर भी तैयार करेंगे। इसके अलावा जनता से मिलने वाले आवेदन और शिकायतों के समाधान के साथ ही सीएम सहायता कोष और स्वेच्छानुदान का काम भी वे देखेंगे। उनकी टीम में उप सचिव सुधीर कुमार कोचर, संदीप अष्ठाना और आशुतोष गोस्वामी को शामिल किया गया है।

इन अधिकारियों के बीच भी कार्यविभाजन

इनके अलावा  अपर सचिव अरुण परमार, अपर सचिव अरविंद दुबे, अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अजातशत्रु श्रीवास्तव, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी राजेश हिंगणकर, अपर सचिव मनीष पांडेय के बीच भी कार्यों का विभाजन किया गया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। आईपीएल 2026 के तहत 23 अप्रैल को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं जवाब में सीएसके की टीम ने संजू सैमसन के शतक के दम पर 208 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। सीएसके के 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर पूरे होने से पहले ही 104 रनों पर अपनी सारी विकेट गंवा दिए। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की यह सबसे बड़ी हार है। आईपीएल में किसी भी टीम की यह सबसे बड़ी जीत थी। संजू सैमसन ने मुंबई की धरती पर लगाया शतक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने आईपीएल में 5-5 ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन इस सीजन में दोनों टीमें पॉइंट टेबल में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस की कई जीतों का गवाह रहा है और यह उनका घरेलू मैदान है, जहां दर्शक उनके लिए दीवाने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अपनी पारी की स्थिर शुरुआत की। पहला विकेट तीसरे ओवर में गिरा। ऋतुराज ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए और अल्लाह ग़ज़नफ़र के हाथों आउट हो गए। पावर प्ले खत्म होने से पहले ही सरफराज खान का दूसरा विकेट भी मिशेल सेंटनर की गेंदबाजी पर गिर गया। इसके बाद शिवम दुबे जल्दी आउट हो गए और स्कोरबोर्ड में सिर्फ 5 रन ही बना पाए। अश्वनी कुमार की गेंद पर सीएसके का चौथा विकेट गिरा। 11 ओवरों के अंत तक सीएसके का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन था। एकमात्र खिलाड़ी जिसने शानदार प्रदर्शन किया और रन रेट को ऊंचा बनाए रखा, वह थे संजू सैमसन। उन्होंने कप्तान जैसी पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 17वें ओवर में अपना पहला विकेट लिया और कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने सबसे महंगे ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 2 ओवरों में 38 रन दिए। आखिरी ओवर में 2 छक्के और एक चौके के साथ संजू सैमसन ने अपना शतक पूरा किया और सीएसके 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में सफल रही। अकेल हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस अपने अनुभवी सलामी बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी। पहला ओवर अकेल हुसैन को दिया गया। उन्होंने सीएसके की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले ओवर की आखिरी गेंद पर 7 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट दानिश मालेवार के रूप में लिया।। दानिश शून्य रन बनाकर आउट हुए। दूसरा ओवर मुकेश चौधरी को दिया गया और उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुछ डॉट बॉल फेंकीं और अपनी पांचवीं गेंद पर क्विंटिन डी कॉक का विकेट लिया। 7 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने पहले ही 2 विकेट खो दिए थे, जो बेहद निराशाजनक था। बात यहीं खत्म नहीं हुई और तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। अकेल हुसैन ने तीसरा ओवर मेडन फेंका और नमन धीर का विकेट लिया। पावरप्ले ओवरों में मुंबई इंडियंस 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 29 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन तिलक वर्मा त्रिनिदाद के क्रिकेटर अकेल हुसैन की गेंद पर आउट हो गए और चौथे विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। रन रेट में भारी अंतर आ गया था। नूर अहमद का 13वां ओवर शानदार रहा। उन्होंने हार्दिक पांड्या का विकेट लिया, जिन्होंने सिर्फ एक रन बनाया, और रदरफोर्ड 0 रन पर आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए और एक ही ओवर में दो विकेट लिए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन था। मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से निकल चुका था जब 14वें ओवर की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव अकेल हुसैन की गेंद पर आउट हो गए, तब भी स्कोरबोर्ड पर 87 रन थे। सीएसके की गेंदबाजी बेहद खराब रही और मुंबई इंडियंस सीएसके से 103 रनों से हार गई।