नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार को अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका के कब्जे में हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सफलतापूर्वक हमला किया है। निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कई बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की अपनी रणनीति के तहत वेनेजुएला में ग्राउंड ऑपरेशन की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी। इन चेतावनियों के बाद ही वेनेजुएला में कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। दबाव बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर बैन बढ़ाए हैं, इलाके में अमेरिकी सेना की मौजूदगी बढ़ाई है और कैरिबियन और पैसिफिक दोनों में जहाजों पर ड्रग ट्रैफिकिंग का आरोप लगाया है?
👉 यह भी पढ़ें:
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, जेएफ-17 फाइटर जेट से गिराए बम, 30 लोग मारे गए
- खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल पर इजराइली हवाई हमला, 28 की मौत और दर्जनों घायल
- एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया ;सीमा पर की गोलीबारी ; भारतीय सेना का माकूल जवाब
- गाजा पर इसराइली हवाई हमले में 22 फिलिस्तीनियों की मौत
एयर स्ट्राइक के बाद वेनेज़ुएला सरकार ने बयान में कहा कि बोलिवेरियन गणराज्य वेनेज़ुएला, अमेरिका की वर्तमान सरकार की तरफ से वेनेज़ुएला के क्षेत्र और नागरिक आबादी के खिलाफ की गई अत्यंत गंभीर सैन्य आक्रामकता को पूरी तरह अस्वीकार करता है। सरकार के अनुसार यह हमला केवल कराकस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिरांडा, अरागुआ और ला गुआइरा राज्यों के नागरिक और सैन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया। सरकार का दावा है कि इस कार्रवाई से न केवल देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचा है, बल्कि आम नागरिकों की जान भी जोखिम में डाली गई है।



