पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में बोले पीएम मोदी-सिंडिकेट राज खत्म होगा, टीएमसी के भ्रष्टाचार पर जारी होगा व्हाइट पेपर

Date:

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में थे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सत्ता में आने पर सिंडिकेट राज खत्म करने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठियों को लेकर कहा कि वे अब अपना सामान बांध लें।

पीएम मोदी कहा कि भाजपा सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के शासन में हुए भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब सामने लाने के लिए एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय स्तर पर सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्थित तरीके से लूट की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी व्हाइट पेपर लाएगी, जिसमें टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा होगा। हमारी सरकार हर ऐसे अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिल रहे समर्थन से टीएमसी घबरा गई है और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी कह रही है कि भाजपा के आने पर योजनाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी किसी योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की रैलियों में उमड़ी भीड़ चार मई के नतीजों की झलक है। पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, वहां-वहां भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को अपना सामान पैक करना शुरू कर देना चाहिए, उनके जाने का समय आ गया है। अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related