बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले जारी, 24 घंटे में दूसरी हत्या से दहशत

Date:

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले जारी, 24 घंटे में दूसरी हत्या से दहशत

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है। नरसिंगदी जिले में किराना स्टोर मालिक मोनी चक्रवर्ती की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। यह पिछले 24 घंटे में हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई दूसरी घटना है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनी चक्रवर्ती पर सोमवार रात करीब 10 बजे हमला किया गया था, जिसके बाद गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई। यह घटना बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की ताजा कड़ी मानी जा रही है।

इसके पहले सोमवार शाम को ही बर्फ फैक्ट्री के मालिक प्रताप राणा की गोली मारकर हत्या की गई 3 जनवरी को 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास पर बेरहमी से हमला कर उन्हें काटा गया और फिर आग लगा दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं 24 दिसंबर को राजबाड़ी जिले के पांग्शा उपजिला में कथित उगाही के आरोप में अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला गया था।

18 दिसंबर को मैमनसिंह शहर में 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास को कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा 23 दिसंबर को चटगांव के राउजान इलाके में अज्ञात लोगों ने प्रवासी मजदूर शुख शिल और अनिल शिल के घर में आग लगा दी, हालांकि इस घटना में परिवार सुरक्षित बच निकला।

इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...