केरल में मतदान बना उत्सव: युवाओं को लुभाने के लिए मुफ्त सफर, हलवा और सस्ता आटा

0
18

केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने अनोखी और आकर्षक पहल की है। मतदान को उत्सव जैसा अनुभव बनाने के उद्देश्य से मुफ्त कैब यात्रा, हलवा वितरण और केवल 1 रुपये में चावल का आटा देने जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं।

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से हर जिले में 200 ब्रांडेड हलवा पैकेट भेजे गए हैं। जिला चुनाव अधिकारियों के माध्यम से ये पैकेट चुनिंदा मतदान केंद्रों पर बांटे जाएंगे। बूथ स्तर अधिकारी और स्वयंसेवक नए मतदाताओं की पहचान कर उन्हें यह “मीठा स्वागत” देंगे।

एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम में मतदान केंद्र से 2 किलोमीटर तक की दूरी के लिए मुफ्त कैब सुविधा दी जाएगी। इससे अधिक दूरी होने पर सामान्य शुल्क लिया जाएगा। वहीं  मतदान के बाद चावल का आटा केवल 1 रुपये में उपलब्ध कराने  की भी योजना  है।

युवाओं को आकर्षित करने के लिए डिजिटल स्तर पर भी कई पहल की गई हैं, जिनमें विशेष वीडियो, छोटे मनोरंजक क्लिप, प्रतियोगिताएं और ‘जेन-जी गीत’ शामिल हैं। साथ ही, विभिन्न खाद्य वितरण सेवाएं भी सकारात्मक संदेशों के जरिए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

स्कूलों, कॉलेजों और आदिवासी क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान भी जारी हैं  चुनाव आयोग के मुताबिक  इस बार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here