👉 यह भी पढ़ें:
- खुद को ईसा मसीह मानने वाले युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर चलाई थी गोलियां,जांच में खुलासा
- व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर ढेर — ट्रंप थे अंदर, मची अफरा-तफरी
- ईरान से बातचीत पर बढ़ी अटकलें: व्हाइट हाउस ने कहा—स्थिति अभी अस्थिर
- व्हाइट हाउस में 3 घंटे की अहम बैठक: ट्रंप–नेतन्याहू ने ईरान परमाणु डील पर की गहन चर्चा
- व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से अमेरिका में हड़कंप: दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर हमला, संदिग्ध अफगान नागरिक हिरासत में; ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना
- व्हाइट हाउस में ट्रंप की पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात
0:00 left
ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर: व्हाइट हाउस ने सैन्य विकल्प तक की पुष्टि की, यूरोप में बढ़ी चिंता
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिनमें सैन्य बल का इस्तेमाल भी शामिल है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को हासिल करने को लेकर ‘कई विकल्पों’ पर चर्चा कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया कि ग्रीनलैंड को हासिल करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने तीन दिन पहले ही दोहराया था कि सुरक्षा कारणों से अमेरिका को ग्रीनलैंड “चाहिए।”
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ़्रेडरिकसन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका की ओर से कोई भी हमला हुआ, तो इसका मतलब नाटो का अंत होगा।
व्हाइट हाउस ने कहा था ,राष्ट्रपति और उनकी टीम इस अहम विदेश नीति लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई विकल्पों पर चर्चा कर रही है। और निश्चित तौर पर, कमांडर-इन-चीफ के पास अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करना हमेशा एक विकल्प होता है।”
इस बीच, यूरोप के कई देशों ने डेनमार्क के समर्थन में एकजुटता दिखाई है। मंगलवार को ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन और डेनमार्क के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा,ग्रीनलैंड वहां के लोगों का है, और डेनमार्क व ग्रीनलैंड ही अपने आपसी संबंधों से जुड़े मामलों पर फैसला कर सकते हैं।”



