👉 यह भी पढ़ें:
- ईद का चांद दिखते ही खुशियों की बरसात: देशभर में जश्न, नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश
- आस्था और नव ऊर्जा का पर्व: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर देशभर में उत्साह
- लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू — नहाय खाय के साथ हुई शुभ शुरुआत
- चातुर्मास आरंभ: चार महीने तक विवाह और मांगलिक कार्यों पर विराम
- पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ, भक्तों का उमड़ा सैलाब
- केदारनाथ धाम के कपाट वृष लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा
0:00 left
रामलला की नई मूर्ति को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल
बोले दिग्गी जिस रामलला की मूर्ति रखे जाने पर विध्वंस हुआ वह कहां है, जो नई मूर्ति नज़र आ रही है वह बाल स्वरूप में नहीं है.
दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं तो शुरू से यही कह रहा हूँ कि जिस रामलला की मूर्ति रखे जाने पर विवाद हुआ, विध्वंस हुआ वह कहाँ है? दूसरी मूर्ति की क्या आवश्यकता थी? हमारे गुरु स्व द्वारिका व जोशीमठ में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने यह भी सुझाव दिया था कि राम जन्म भूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बाल स्वरूप हो कर माँ कौशल्या की गोद में होना चाहिए. लेकिन जो मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वह तो बाल स्वरूप की नजर नहीं आती है.

उनके इस बयान पर बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की कुछ ना कुछ बोलते रहने की आदत है और इसलिए उनकी बात को तवज्जो नहीं देना चाहिए.



