पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

आयकर दाताओं को नहीं राहत, स्लैब में नहीं हुआ बदलाव

Budget 2024: लोकसभा में अंतरिम बजट आज होगा पेश, लोगों को सरकार से कई बड़ी  उम्मीदें; निर्मला सीतारमण बनाएंगी ये रिकॉर्ड | जानें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट में कई घोषणाएं की ,हालाँकि उन्होंने कोई बड़ी घोषणा नहीं की उन्होंने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं. जब हमारी सरकार – पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में- 2014 में सत्ता संभाली तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया

वित्तमंत्री सीतारमण कल पहली बार पेश करेंगी अंतरिम बजट, कई बड़े ऐलान होने के  कयास | finance minister sitharaman will present the interim budget for the  first time tomorrow

👉 यह भी पढ़ें:

वित्त मंत्री ने आयकर दाताओं को कोई राहत नहीं दी है. उन्होंने इस बार आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है.उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है.उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर समिति बनाने और नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने के लिए भी एक समिति बनाने की बात कही

Budget 2024: राष्ट्रपति से मिलने से लेकर बजट पेश करने तक, जानें कल वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा शेड्यूल

उन्होंने दावा किया कि सरकार के प्रयास से देश में एक करोड़ लखपति दीदी बनी हैं. इस योजना से आत्मनिर्भरता बढ़ी है. इस योजना के तहत तीन करोड़ और महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है.सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को बचाने के लिए छोटी उम्र में ही टीका लगाने की टीकाकरण योजना चलाने का भी ऐलान किया| उन्होंने कहा पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास को मिले हैं. सीतारमण ने मोदी सरकार का वादा दोहराते हुए कहा कि सभी को पक्का मकान दिया जाएगा.

क्या होता है अंतरिम बजट ? जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश  करने वाली हैं.

उन्होंने भारतीय रेल में तीन कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है. इसके तहत, ऊर्जा-खनिज-सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और अधिक पैसेंजर घनत्व वाले कॉरिडोर बनाए जाएंगे | वित्त मंत्री ने जीडीपी को गवर्नेंस , डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस बताया .

निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार जाति की अवधारणा का ज़िक्र किया उनके अनुसार, गरीब, महिला, युवा और किसान की आवश्यकता, आकांक्षा और कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन भी रहेगा समान मौसम

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक तेज बारिश और आंधी का मौसम रहेगा।

इंदौर में रिटायर्ड शिक्षिका पर बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

इंदौर में रिटायर्ड शिक्षिका पर बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीआरआई इंदौर ने भोपाल बस स्टैंड से 7.25 करोड़ की मेथाम्फेटामाइन बरामद

भोपाल बस स्टैंड से डीआरआई ने 7.25 करोड़ की मेथाम्फेटामाइन बरामद की। आरोपी दिल्ली से बस में था। NDPS अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।