👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
गुजरात में पीएम मोदी ने किया भारत के सबसे लंबे केबल पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल पुल का उद्घाटन किया है. 2.32 किलोमीटर लंबा यह पुल बेट द्वारका द्वीप को ओखा से जोड़ता है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पहले इस पुल को सिग्नेचर ब्रिज कहा जा रहा था लेकिन अब इसे सुदर्शन सेतु नाम दिया गया है. बेट द्वारका मुख्य द्वारका शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर ओखा बंदरगाह के पास एक टापू है. श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर यहीं पर मौजूद है.

पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले इस पुल को गुजरात की विकास यात्रा का एक अहम अवसर करार दिया. उन्होंने बेट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना भी की.इस पुल का यहां के लोगों और द्वारकाधीश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

ओखा और बेट द्वारका के बीच आना-जाना सुगम बनाने के लिए इस परियोजना की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. पहले नाव के माध्यम से ही इस द्वीप पर पहुंचा जा सकता था. इस पुल के निर्माण पर 978 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस पुल में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं, जिनसे एक मेगावाट बिजली पैदा होगी.



