मणिपुर: एडिशनल एसपी का अपहरण; पुलिस ने हथियार छोड़ विरोध जताया
मणिपुर के एक एडिशनल एसपी को उनके घर के बाहर से अपहरण किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को मणिपुर पुलिस कमांडो के एक वर्ग ने इंफाल में हथियार छोड़ विरोध किया. मंगलवार को पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात एडिशनल एसपी मोइरंगथम अमित सिंह का कुछ हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था. हालांकि, दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस अधिकारी को बचा लिया गया.
एडिशनल एसपी ने इससे पहले हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थानीय संगठन से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया था. इसके बाद करीब 200 हथियारबंद लोगों के समूह ने उनके घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और उनका अपहरण कर लिया. राजधानी इंफाल में आज दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर दर्जनों कमांडो अपनी यूनिट के परिसर में हथियार नीचे रखते हुए दिखाई दिए.
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ये लोग सशस्त्र उपद्रवियों से निपटने के लिए उन्हें खुली छूट नहीं देने से राज्य सरकार से नाखुश हैं. हालांकि, इस मामले में मणिपुर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है.
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।
अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।