उत्तर से पूर्वी भारत तक कड़ाके की ठंड का कहर: दिल्ली में 12 साल का रिकॉर्ड टूटा, कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

उत्तर से पूर्वी भारत तक कड़ाके की ठंड का कहर: दिल्ली में 12 साल का रिकॉर्ड टूटा, कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक ठिठुरन और बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर इलाकों में सुबह का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

IMD की चेतावनी, दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ होगी नए साल की सुबह, ठंड  बढ़ने की संभावना | Jansatta

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो वर्ष 2013 के बाद सबसे कम है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यूपी सहित कई राज्यों में घना कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में तापमान माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। हरियाणा में हिसार 2.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। नारनौल में तापमान 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ठंड के चलते स्कूल बंद

भीषण ठंड को देखते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में कक्षा 8 तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। गाजियाबाद में भी 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी।

दिल्ली में दिन के समय धूप खिलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा और भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में छात्रा संदिग्ध मौत: घर में फर्श पर बेसुध मिली, चोट के निशान

इंदौर में छात्रा संदिग्ध मौत की खबर ने सबको हिला दिया। घर में फर्श पर बेसुध मिली छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।

योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?

इंदौर योजना 171 की 13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट विवादों से प्लॉट आवंटन में अड़चनें आ रही हैं। कई केस और कोर्ट प्रकरण मामले को और जटिल बना रहे हैं।

राहुल गांधी बोले: राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, सबूत मांगे

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि वोट चोरी के आरोपों का खंडन नहीं मिला। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त हटाने और वोट चोरी की जांच की मांग की है।

महुआ मोइत्रा ने दिया अनोखा सुझाव, भगवा पहनकर गदा लेकर जंतर-मंतर जाएं

महुआ मोइत्रा ने भगवा पहनकर जंतर-मंतर जाने का अनोखा सुझाव दिया। यह प्रदर्शन 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।

विपक्ष के 10 बड़े नेता CEC ज्ञानेश के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले

विपक्ष के 10 बड़े नेता CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में अनियमितताओं पर ध्यान।

हरदा में सीएम मोहन यादव का एक्शन, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक निलंबित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को निलंबित किया। यह कार्रवाई मानदेय भुगतान में 10 महीने से देरी के कारण हुई।

MP हाई कोर्ट ने OBC आरक्षण बढ़ाकर 27% करने वाला कानून किया निरस्त, 14% रहेगा

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने OBC आरक्षण बढ़ाकर 27% करने वाले कानून को रद्द कर दिया है। अब ओबीसी आरक्षण 14% ही रहेगा। कोर्ट ने 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग की नियुक्ति का आदेश दिया है।

डिजिटल कैंची से जल्द हटाएं फेक वीडियो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश

डिजिटल कैंची से फेक वीडियो हटाएं, यह निर्देश इलेक्ट्रॉनिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिया है। एआई कंटेंट पर लेबलिंग भी जरूरी होगी।

भोपाल: डिप्टी सीएम के OSD पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा

भोपाल में डिप्टी सीएम के OSD पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा है। दीपम रायचूरा को प्रभार से हटाया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है।

भोपाल: डिप्टी सीएम के OSD पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा

भोपाल में डिप्टी सीएम के OSD पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा है। दीपम रायचूरा को प्रभार से हटाया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है।