कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा की मांग हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू हो
कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि खट्टर सरकार राज्य में शासन करने का नैतिक आधार खो चुकी थी. हरियाणा में आज जो हालात हैं वो खट्टर सरकार और बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की नाकामी की वजह से पैदा हुए हैं.
हुड्डा ने कहा कि बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन किसी नीति पर आधारित नहीं था. हुड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार ने जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ. चाहे किसानों से किए गए वादे हों या फिर पेंशन बढ़ाने का वादा किसी पर ये भी सरकार खरी नहीं उतरी.
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है. अब वहां प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है
👉 यह भी पढ़ें:
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
- कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत, 1984 के सिख विरोधी दंगे में हुए बरी, पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट में लगाएगा गुहार
- इंदौर में महिंद्रा शोरूम के मालिक कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में लगी आग, दम घुटने से मौत, पत्नी की हालत गंभीर
- 1964 को सिख दंगा केस में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद, एक अन्य मामले में पहले से ही है उम्रकैद


