हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन में शामिल होने पर एक्टर ग्रेगरी वॉन्ग को जेल
हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में 2019 में हुए प्रदर्शन में शामिल होने पर एक्टर ग्रेगरी वॉन्ग सहित कुल 12 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है. वहां की जिला अदालत ने शनिवार को एक्टर वॉन्ग को छह साल से अधिक की सजा सुनाई. एक्टिविस्ट वेंटस लाउ विंग-होंग और ओवन चाउ को भी कैद की सजा दी गई है. वहीं दो पत्रकारों को लेजिस्लेटिव काउंसिल के चैंबर में बिना अनुमति के घुसने पर जुर्माना लगाया गया है.दोषी करार दिए गए लोगों में से ज्यादातर पर दंगे कराने के आरोप थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- हांगकांग में जिमी लाई को 20 साल की सजा : हीरो या गद्दार?
- हांगकांग में दिल दहला देने वाली त्रासदी में 94 की मौत, सैकड़ों लापता
- हांगकांग में भयावह अग्निकांड: मौत का आंकड़ा 44 पार, 300 लोग लापता
- हांगकांग एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा, दो की मौत
- क्या फिर वापस आ रहा है कोरोना, हांगकांग और सिंगापुर में लगातार बढ़ रहे हैं केस, मौतें भी हुई हैं
यह मामला जुलाई 2019 का है, जब हांगकांग में एक विवादास्पद कानून लाया जा रहा था.इसके तहत, यहां के लोगों को चीन की मुख्य भूमि में प्रत्यर्पण किया जा सकता था. इस कानून के विरोध में हांगकांग में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. सैकड़ों प्रदर्शनकारी लेजिस्लेटिव काउंसिल में घुस गए थे और दीवारों पर अपना संदेश पेंट कर दिया था.



