फिल्म समीक्षा: ‘राहु केतु’ में हल्की-फुल्की कॉमेडी का डोज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

‘राहु केतु‘ एक फैंटेसी–कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भारतीय पौराणिक राहु–केतु की अवधारणा को हास्य, जादू और एक्शन के साथ मिलाकर दिखाने का प्रयोग किया है। फिल्म का टोन हल्का–फुल्का मनोरंजक है। फुकरे वाली जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा फिर स्क्रीन पर है। अपेक्षाकृत साफ़ सुथरी इस फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है।

एक संघर्षरत लेखक चूरू लाल शर्मा (मनु ऋषि चड्डा) को एक जादुई नोटबुक मिलती है। इस नोटबुक से दो बेवकूफ लेकिन प्यारे किरदार राहु (वरुण शर्मा) और केतु (पुलकित सम्राट) जन्म लेते हैं। ये दोनों अपने अस्तित्व को बचाने के लिए नोटबुक को वापस लाने की जद्दोजहद में पड़ जाते हैं, क्योंकि एक चालाक लड़की (शालिनी पांडे) इसे चुरा लेती है।

ड्रग माफिया, करप्शन, अपशकुन की अफवाहें और पौराणिक ट्विस्ट बीच में जुड़ते हैं। फिल्म में संवाद रोचक हैं। राहु और केतु बीच एक सवाल का जवाब दूसरे सवाल से होता है। राहु केतु का दिमाग ख़राब होता है लेकिन उनके संस्कार अच्छे दिखाए गए हैं। वे पागलपंथी की परंपरा का अनुसरण अच्छे से करते नहीं अघाते।

शुरुआत मजेदार है, पौराणिक एलिमेंट्स को कठपुतली, जादू और एआई – स्टाइल विजुअल्स और हास्य के साथ पेश किया गया है। सेकंड हाफ में थोड़ी असंगति है। फिर भी, कर्म, दोस्ती और किस्मत जैसे मैसेज हल्के–फुल्के अंदाज में दिए गए हैं। कहानी फ्रेश और अलग है, लेकिन बैलेंस कभी–कभी डगमगाता है।

विपुल विग ने इसमें अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। उन्होंने पौराणिक और मॉडर्न कॉमेडी का मेल अच्छे से किया। फिल्म की शुरुआत के क्रेडिट्स (पीयूष मिश्रा की आवाज में) बेहद इंप्रेसिव हैं। सिचुएशनल कॉमेडी और एक–दो लाइनर्स अच्छे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर पेसिंग ढीली पड़ जाती है और सीन अनावश्यक लंबे हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की लोकेशन सुंदर हैं।

पीयूष मिश्रा का मेकअप बिलकुल जग्गी वासुदेव से मिलता है, वैसी ही दाढ़ी, वैसा ही हावभाव, लेकिन आवाज़ अलग है। हीरोइन शालिनी पांडे ने अपनी चालाक और ग्लैमरस भूमिका में है। चंकी पांडे , अमित स्याल और सुमित गुलाटी ने अपने छोटे–छोटे रोल्स अच्छे किये हैं।

हल्की–फुल्की कॉमेडी फिल्म है। झेलनीय !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।