आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक न से हरा दिया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक न से हरा दिया

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक न से हरा दिया। जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। यह सनराइजर्स की इस सीजन छठी जीत रही और टीम 10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई। वहीं, राजस्थान की टीम के 16 अंक हैं। उसने अपने 10 में से आठ मैच जीते हैं। हालांकि, एक वक्त मैच पूरी तरह से राजस्थान के पाले में था, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए दो अनुभवी गेंदबाजों ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए राजस्थान से जीत छीन ली

आईपीएल 2024: हैदराबाद ने आखिरी गेंद के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को  हराने के लिए डेथ बॉलिंग मास्टरक्लास पेश किया

सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 44 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी 42 गेंद में तीन चौके और आठ छक्के की मदद से 76 रन और हेनरिक क्लासेन 19 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में एक वक्त राजस्थान ने 16 ओवर में चार विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए थे। तब रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर थे। मार्को यानसेन के 17वें ओवर में दोनों ने 15 रन बटोरे। राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 175 रन हो गया। ऐसे में समीकरण आखिरी तीन ओवर में 27 रन का बचा, जो टी20 क्रिकेट और बचे हुए छह विकेट को देखते हुए काफी कम था। हालांकि, मैच यहीं से पलट गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।