कुवैतः रिहाइशी इमारत में आग, 40 की मौत, भारतीय भी शामिल
कुवैत के मंगाफ़ शहर में एक रिहाइशी इमारत में आग लगने की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है.कुवैत के गृहमंत्री ने इस घटना की पुष्टि की है. ये आग एक बहुमंज़िली इमारत में बुधवार सुबह लगी. इमारत की खिड़कियों से गहरा काला धुआं उठता दिख रहा था.इस इमारत में अधिकतर प्रवासी मज़दूर रहते हैं. रिपोर्टों के मुताबिक़, मरने वालों में 5 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं.भारतीय राजदूत ने भी घटनास्थल का दौरा किया है. भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.





