प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा में नहीं हुई सुलह, शिष्यों ने मध्यस्थता के दावे को किया खारिज

Date:

मथुरा। राधारानी विवाद के चलते वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज और सीहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच सुलह करवा दी है। उन्होंने फोन पर दोनों के बीच बातचीत करवाई है। अब प्रेमानंद महाराज के प्रतिनिधियों ने वीडियो जारी कर बताया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हमारे पास सुलह के लिए किसी का फोन नहीं आया है। सोशल मीडिया पर सुलह को लेकर गलत खबरें चल रही हैं।

प्रेमानंद महाराज के शिष्य और उनके आश्रम श्रीहित राधा केली कुंज के प्रतिनिधि नवल नागरी शरण महाराज और महामाधुरी शरण महाराज ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें बताया कि प्रेमानंद महाराज अपने पास कोई फोन नहीं रखते हैं। अगर कोई उनसे फोन के जरिये संपर्क करना चाहता है तो हमारे जरिये बात होती है। अगर कोई भी फोन कॉल आएगा तो हमारे पास आएगा। महाराज जी से सीधे तौर पर फोन पर बातचीत नहीं की जा सकती है। दोनों शिष्यों ने प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों से अपील की कि वे सुलह की खबरों पर ध्यान दें।

राधा रानी पर बयान के बाद हुआ था विवाद

आपको बता दें कि सारा विवाद प्रदीप मिश्रा के एक पुराने वीडियो के वायरल होने से शुरू हुआ था। अपनी एक कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाने की रहने वाली नहीं थी। बरसाना तो उनके पिता ब्रसभानु की कचहरी थी जहां वह साल में एक बार जाया करती थीं। प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा था कि राधा रानी का विवाह किसी अनन्य घोष नामक व्यक्ति के साथ हुआ था। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने गुस्से में कहा था कि प्रदीप मिश्रा को नरक जाने से कोई नहीं बचा सकता है। प्रदीप को शर्म आनी चाहिए। उन्हीं राधा रानी का यश खाकर जीते हो और ऐसी बाते करते हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है। भाजपा की विजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। अराजकता और गुंडागर्दी का राज पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा को बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर रखा गया है। पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी। कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था। मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं. उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है। बदलाव चाहती है बंगाल की जनता पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, इस बार बंगाल में चुनाव खुद यहां की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह, यह उमंग, यह जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब एक साथ बोल रहे हैं और बदलाव चाहते हैं। महिलाओं के लिए कई वादे पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला थाना होगा। पुलिस बल में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। एक साल के भीतर महिलाओं के खातों में 36 हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।भाजपा सरकार लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार की सहायता देगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गर्भवती महिलाओं को सहायता देने सहित कई और ऐलान भी किए।